
Oplus_131072
रायपुर: विप्र महाविद्यालय तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्रिजिंग अकादमिया एंड इंडस्ट्री: इनोवेशंस इन एजुकेशन,कॉमर्स एंड कंप्यूटर्स विषय पर तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का समापन समारोह प्रो. संजय तिवारी कुलपति (हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग) के मुख्य आतिथ्य एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. अनिल तिवारी,प्राचार्य दिशा कॉलेज के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
विकसित भारत@2047 की श्रंखला में हाई ब्रीड मोड में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप के तृतीय दिवस में ऑनलाइन सेशन के दौरान प्रथम तकनीकी सत्र में वक्ता के रूप में डॉ. भावना जंघेल राजपूत (एसोसिएट प्रोफेसर रुंगटा कॉलेज भिलाई) ने रिसर्च से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हुए मार्केट की डिमांड के अनुसार कौशलयुक्त शोधकर्ता तैयार करने की बात की। द्वितीय तकनीकी सत्र के की- नोट स्पीकर डॉ .अनिल तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था की नींव को मजबूत करने को महत्वपूर्ण बताया। तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. संजय तिवारी ने संज्ञानात्मक ज्ञान के साथ प्रयोगिक ज्ञान को बेहद आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कौशलयुक्त शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए। देश के उद्योगों को बढ़ाने एवं उसमें नवाचार और विकास की बात पर जोर दिया।शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मधुलिका अग्रवाल ने तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने एनईपी के तहत कौशल विकास एवं नैतिकता के साथ शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राविण्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं प्रमाणपत्र वितरण किया गया। सत्र 2025-26 में शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन द्वारा छात्राऔ के प्रवेश शुल्क का 10% एवं जिन छात्रों का 60% से अधिक प्राप्तांक रहा, उनके प्रवेश शुल्क का 10% प्रदान किया गया। 170 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ देते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन द्वारा महाविद्यालय को लगभग 5 लाख की राशि प्रदान की गई। साथ ही सम्मान शिक्षा विभाग के छात्र सागर सिंह गुर्जर को प्रदान किया गया ।कंप्यूटर संकाय के मेधावी विद्यार्थी प्रियांशु सराफ और खुशी ठाकुर को भी छात्रवृत्ति प्रदान किया गया।डॉ आराधना शुक्ला ने आभार प्रदर्शन एवं डॉ निधि श्री शुक्ला ने समारोह का संचालन किया।इस अवसर पर दोनों आयोजक महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।








