
Oplus_131072
रायपुर :.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिवस ऑनलाइन मोड के प्रथम तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉ.पारुल दुबे (सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी नागपुर) ने रिसर्च पेपर पब्लिकेशन पर आधारभूत जानकारी प्रदान किया। डाटा कलेक्शन, रिसर्च पेपर में डाटा का यूज, रिसर्च पब्लिकेशन की पॉलिसी, यूजीसी लिस्टेड और इनफैक्ट फैक्टर आदि के बारे में विस्तार जानकारी प्रदान किया। दूसरे तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ जयशंकर शर्मा (दिल्ली विश्वविद्यालय )ने एजुकेशन, कॉमर्स और कंप्यूटर मे रिसर्च पेपर के उपयोगिता बारे में जानकारी दिया। रिसर्च की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए इंडस्ट्री और यूनिवर्सिटी के बीच समन्वय स्थापित करने की बात की।
इससे पूर्व डॉ. शुभ्रा मिश्रा ने विशेषज्ञ वक्ताओं का स्वागत किया।जबकि आभार डॉ दिव्या शर्मा ने व्यक्त किया तथा
संचालन डॉ निधि श्री शुक्ला ने किया।
हाई ब्रीड मोड में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी के प्राचार्य प्रो.मधुलिका अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला के तीसरे और अंतिम दिवस समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. संजय तिवारी (कुलपति ,हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग )होंगे ।इसके पूर्व तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ दिशा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल तिवारी एवं डॉक्टर भावना जंघेल राजपूत( एसोसिएट प्रोफेसर रुंगटा कॉलेज भिलाई) का व्याख्यान होगा। जिसमें दोनों महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे।










