
रायपुर:नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समीक्षा बैठक लेकर सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 9,050 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
कलेक्टर ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, वॉशरूम, पार्किंग, जनरेटर, वीडियोग्राफी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।










