रायपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विद्यालय महासमुंद परिसर में प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया गया। सामान्य वन मंडल महासमुंद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जहां उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्ष केवल हरियाली नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी








