
बेमेतरा:वरिष्ठ भाजपा नेता सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत आनंदगांव हाई स्कूल प्रांगण,में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही सुशासन की पहचान है।जनता का विश्वास, सेवा का संकल्प और विकास की निरंतर पहल — यही हमारी प्राथमिकता है।












