रायपुर:आंधी-तूफान के बाद बीते रात जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राजधानी रायपुर में गिरे पेड़ हटाए गए और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक एवं विद्युत विभाग की टीमों ने देर रात तक राहत कार्य जारी रखा।