
दिल्ली:नीदरलैंड ने सदियों पुरानी अनैमंगलम ताम्रपत्र भारत को वापस सौंप दिये हैं. ये ताम्रपत्र 985 और 1014 ईस्वी के बीच सम्राट राजराज चोल प्रथम के शासनकाल के हैं. नीदरलैंड से तस्वीरें शेयर कर प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘हर भारतीय के लिए खुशी का पल! 11वीं शताब्दी के चोल ताम्रपत्र नीदरलैंड से भारत वापस लाए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री रॉब जेटेन की उपस्थिति में आयोजित समारोह में मैंने भाग लिया. चोल ताम्रपत्रों में 21 बड़े और 3 छोटे प्लेट शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश पर विश्व की सबसे सुंदर भाषाओं में से एक, तमिल भाषा में लेख अंकित हैं. ये प्लेटें महान राजेंद्र चोल प्रथम द्वारा अपने पिता, राजा राजाराजा प्रथम द्वारा किए गए मौखिक वादे को औपचारिक रूप देने से संबंधित हैं. ये चोलों की महानता को भी दर्शाती हैं। भारत में हम चोलों, उनकी संस्कृति और उनकी समुद्री शक्ति पर अत्यंत गर्व करते हैं. मैं नीदरलैंड सरकार और विशेष रूप से लीडेन विश्वविद्यालय का आभारी हूं, जहां इन ताम्रपत्रों को 19वीं शताब्दी के मध्य से रखा गया था.’











