
रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, सनातन आस्था और ऐतिहासिक चेतना को समर्पित रहेगा।
जशपुर जिले में यह विशेष कार्यक्रम कुनकुरी विकासखंड स्थित मधेश्वर महादेव पर्वत, मयाली नेचर कैम्प में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे से होगा। इस अवसर पर ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।









