
रायपुर:माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में मदर्स डे बड़े ही प्रेम, सम्मान और अपनत्व के साथ केक कांटकर मदर्स डे मनाया गया इस विशेष अवसर पर आश्रम में निवासरत बुजुर्ग माताओं के साथ सभी के द्वारा स्नेहपूर्वक मातृ दिवस के दौरान बुजुर्ग माताओं के चेहरे पर खुशी, मुस्कान और भावुक पल साफ नजर आए।
माँ गोदावरी आनंदवन ट्रस्टी – कल्पना योगेश तिवारी ने कहा आश्रम परिवार एवं स्टाफ ने बधाई देते हुये बुजुर्ग माता पिता से आशीर्वाद लिया। और मदर्स डे पर बुजुर्ग माताओं के यादगार पल को यादगार बनाने के लिए नंदनवन घूमने ले जाया गया। इस दौरान सभी माताओं ने वहाँ के सुंदर अलग-अलग पक्षियों और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर बेहद खुश नजर आईं।
उन्होंने कहा घूमने-फिरने और प्रकृति के बीच बिताया गया यह पल सभी के लिए बहुत ही खास और यादगार रहा। बुजुर्ग माताओं के चेहरे पर खुशी और मुस्कान था, माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों की खुशियों, मनोरंजन और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है।







