
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कोरबा जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत निरंतर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के अंतर्गत ईश्वरी बाई, विनोद कुमार को सिंचाई पंप प्रदान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पाँच हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही नूतन कुमार को व्हीलचेयर, तीन हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा पाँच हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की।








