
Oplus_131072
रायपुर:अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ की आज विभिन्न समस्याओं को लेकर दुर्गा महाविद्यालय में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय से सम्बद्ध राजधानी के लगभग 25 से अधिक महाविद्यालयों के प्राचार्यो ने हिस्सा लिया। बैठक में एकेडमीक कैलेंडर के परिपालन में विलंब के दृष्टिगत हायर सेकेंडरी के परिणाम घोषित होते ही शासकीय विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने शासन से मांग करने का निर्णय लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत सेमेस्टर परीक्षा जून में भीषण गर्मी को देखते हुए दो पाली की परीक्षा को छुट्टी के अंतराल में एक ही पाली में किया जाय।
निजी महाविद्यालय के शासी निकाय में अनिवार्य रूप से निजी महाविद्यालय के नियमित प्राचार्यो व वरिष्ठ प्राधायपको को सम्मलित किया जाय व महाविद्यालयिन परीक्षा में पारिश्रमिक बढ़ाया जाय, दो वर्ष पूर्व तक परीक्षा के समय सारणी जारी करने के पूर्व महाविद्यालय व विश्विद्यालय के वरिष्ठ प्राधायपको की एक कमेटी बनाई जाती थी जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो वर्तमान में यह व्यवस्था बदल दी गयी है। परिणाम स्वरूप समय सारणी में कई विषयों की परीक्षा का उल्लेख नही है जिससे विश्विद्यालय के कार्यप्रणाली पर पूर्णतः विश्वास नहीं हो पाता विगत कई परीक्षाओ में इसकी पुरावृत्ति देखने को मिल रही है ।इन सहित विभिन्न विषयो को लेकर प्राचार्य संघ कल कुलपति से मुलाकात करेंगे
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ मेघेश तिवारी प्राचार्य विप्र महाविद्यालय ,डॉ प्रतिभा मुखर्जी दुर्गा महाविद्यालय, डॉ युलेंद्र राजपूत अग्रसेन महाविद्यालय ,डॉ संगीता घई डागा कॉलेज, डॉअनिल तिवारी दिशा कॉलेज,डॉ राजेश अग्रवाल गुरुकुल महाविद्यालय,डॉ कुलदीप दुबे पेलोटी कॉलेज, डॉ मनोज मिश्रा विवेकानंद महाविद्यालय,डॉ शोभा गावरी फूल चंद महाविद्यालय,डॉ सौम्या नैयर प्रगति महाविद्यालय, डॉ मनोज शर्मा शंकरा महाविद्यालय एवं सचिव डॉ देवाशीष मुखर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।











