
दिल्ली:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद की ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाया गया है। बृजमोहन अग्रवाल ने सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा यह नई जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी है। विश्वास दिलाता हूँ कि संसदीय मर्यादाओं की रक्षा, सदस्यों के विशेषाधिकारों के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगा।








