
रायपुर,12 फरवरी 2026
भारत निर्वाचन आयोग (ECI), चुनाव वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों—असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) इकाइयों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित कर रहा है। यह अभियान संरचित और समयबद्ध तरीके से ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EDCs) और मोबाइल प्रदर्शन वैन (MDVs) के माध्यम से चलाया जा रहा है।
पांचों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) मुख्यालयों के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर/राजस्व उप-मंडल मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित और संचालित किए गए हैं।
10 फरवरी 2026 तक, इन 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन केंद्रों पर 1.20 लाख से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया और 1.16 लाख से अधिक मतदाताओं ने मॉक वोट डाले। मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा अब तक 29 हजार से अधिक मतदान केंद्र स्थानों (PSL) को कवर किया जा चुका है।
10 फरवरी 2026 तक ईवीएम-वीवीपीएटी प्रदर्शन अभियानों की स्थिति इस प्रकार है:






