
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “. कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं. इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे उनके लिए कोई जगह नहीं, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे नही तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है.”








