
रायपुर: पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था, अवैध आयोजनों पर रोक और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए बिना अनुमति डीजे और टेंट संचालन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किया गया है।
रायपुर पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, पश्चिम ज़ोन के सभी एसीपी द्वारा डीजे, साउंड सिस्टम और टेंट संचालकों की बैठक ली गई। जारी प्रमुख निर्देश:-
➡️ किसी भी रैली, जुलूस या सामाजिक कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य है।
➡️ आयोजक के पास अनुमति पत्र (Permission Letter) देखे बिना डीजे, टेंट, लाइट या साउंड सिस्टम देना पूर्णतः प्रतिबंधित है।







