रायपुर:नवा रायपुर में आयोजित बायर–सेलर मीट 2026 में छत्तीसगढ़ के बिहान महिला स्व-सहायता समूहों और एफपीओ को खरीदारों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। राज्य और अन्य राज्यों से आए खरीदारों ने जैविक चावल, चना बेसन, उड़द दाल, मसाले, कोदो-कुटकी और तिखूर जैसे उत्पादों में रुचि दिखाई। इस दौरान खरीदारों और समूहों के बीच करीब 2.13 लाख मीट्रिक टन उत्पादों की आपूर्ति के लिए सहमति बनी।
इस आयोजन से महिला समूहों को अपने उत्पादों की मांग, गुणवत्ता और बाजार की जरूरतों को समझने का अवसर मिला। सीधे खरीदारों से संवाद होने से समूहों का आत्मविश्वास बढ़ा और भविष्य में उत्पादन बढ़ाने की दिशा स्पष्ट हुई। बायर–सेलर मीट से महिला सशक्तिकरण, आजीविका विस्तार और स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलने का रास्ता और भी मजबूत हुआ।









