रायपुर: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर नगर निगम जोन-4 के गोलबाजार मुख्य मार्ग में सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सड़क से अवरोध हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया तथा नियम उल्लंघन पर 23 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया।