रायपुर:.उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित विप्र ट्रॉफी इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में नेताजी सुभाष कॉलेज अभनपुर ने शासकीय महाविद्यालय आरंग को 6 गोल से पराजित किया ।नेताजी ने 16 एवं आरंग कॉलेज ने 10 गोल किए। विप्र कॉलेज मैदान में खेले गए दूसरे मैच में विप्र कॉलेज ने 13 और पैलोटी कॉलेज ने छह गोल किया। विप्र कॉलेज सात गोल से विजयी रही ।तीसरे एकतरफा मैच में यूटीडी ने नेताजी सुभाष कॉलेज को 13 गोल से पराजित किया। यूटीडी के 16 गोल के जवाब में नेताजी के खिलाड़ी मात्र तीन गोल कर पाए।
विप्र कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विप्र कॉलेज ने शासकीय महाविद्यालय कुरूद को दो गोल से पराजित किया। विप्र कॉलेज ने 4 व कुरुत कॉलेज ने दो गोल किए। उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि विप्र ट्रॉफी हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल 14 जनवरी बुधवार को सुबह 9:00 बजे खेला जाएगा। इसके बाद समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मनोज प्रधान ,मनीष चंद्राकर ,आशुतोष ठाकुर ,अजय नेताम और सिप्टन रजा रहे। प्रतियोगिता डॉ .कैलाश शर्मा ,राजेश तिवारी,डॉ. ज्ञानेंद्र भाई एवं पियूष उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकों सहित विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।








