रायपुर’:


पौधा तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत आज रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत रायगढ़ नगर निगम वासियों हेतु निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक निःशुल्क पौधा का वितरण किया जाएगा।
वन मंडलाधिकारी रायगढ़ स्टायलो मण्डावी ने बताया कि इच्छुक हितग्राही कार्यालीन दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक टोल-फ्री नंबर +91-18002332631 में कॉल करके अपना पूरा नाम/पता दर्ज कराये और इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है।










