दिल्ली:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से औपचारिक भेंट कर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की ट्रैफिक समस्या और शहरी इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
रायपुर के लिए NH-53 रिंग रोड नंबर 1 की सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर तक चौड़ा करने के प्रस्ताव पर मंत्री ने सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह निर्णय रायपुर के तेज़ी से बढ़ते शहरी विस्तार, बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा रायपुर को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है।








