रायगढ़:

घर के करीब अच्छी और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत सी जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्ही में शामिल हैं धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान योजना। जहां 70 प्रतिशत छूट के साथ सस्ती दरों पर लोगों को दवाएं मिल रही हैं। धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान से सस्ती दवाओं की बिक्री के मामले में रायगढ़ नगर निगम पूरे प्रदेश में अव्वल चल रहा है।









