रायपुर:पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष 2014 के उपरांत कार्यपरिषद की संपन्न 100 वीं बैठक में कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल ने शामिल सदस्यों का अभिनदंन करते हुए, शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष 2014 के उपरांत आयोजित कार्यपरिषद की संपन्न 100 वीं बैठक के अवसर पर सदस्यों को सम्मानित करने समारोह का आयोजन किया गया।
100 वीं बैठक में कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल ने
सर्वप्रथम बैठक में शामिल नए सदस्यों का स्वागत किया।
तत्पश्चात परीक्षा व विभिन्न विभागों से प्राप्त विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।
जिसमें कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल के नेतृत्व में संपन्न नैक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर A+ ग्रेड के लिए उन्हें सर्वसम्मति से
प्रस्ताव पारित कर बधाई प्रेषित की गई।
उपरांत कार्यपरिषद के सदस्य गुरु खुशवंत साहेब के मंत्री मंडल में शामिल होने पर उन्हें बधाई प्रेषित किया गया।
कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष 2014 के उपरांत आयोजित कार्यपरिषद की 100 वीं बैठक में शामिल सभी सदस्यों का अभिनदंन करते हुए शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यपरिषद की 100 वीं बैठक में शामिल प्रमुख सदस्यों में पुरंदर मिश्रा,राजलक्ष्मी सेलट,डॉ. मेघेश तिवारी,कमलेश ठोकने, डॉ मनोज मिश्रा,डॉ. विजयानंद सिंह,डॉ. निनाद बोधनकर, डॉ. अशोक प्रधान,डॉ. प्रभावती शुक्ला, डॉ. शांतनु पॉल,प्रो.अम्बर व्यास शामिल थे।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल
- प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार
- ’धान की जगह अदरक की खेती से किसानों की बढ़ रही आय
- छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री
- मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी







