रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों सहित अनुसूचित जाति वर्ग को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। इस परिषद द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार को परामर्श दिया जाएगा। परिषद के माध्यम से इस वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद की प्रथम बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अभियान चलाकर छात्रावासों का निरीक्षण किया जाए और वहां साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

ब्रेकिंग
- मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई से बदली खेती की तस्वीर, सब्जियों की बिक्री से बढ़ी परिवार की आमदनी
- छत्तीसगढ़ को मिलेंगे,चार राष्ट्रीय पुरस्कार
- कुंडा में उमड़ा सनातनियों का जनसमुद्र… चुनौती देने वालों के दावों का क्या हुआ?:मनोज शुक्ला
- भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी, भव्य प्रस्तुति
- पेंशन के अपडेशन हेतु बीमा पेंशनरों ने देश भर में किया,संयुक्त प्रदर्शन किया






