रायपुर: एससीईआरटी द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विप्र महाविद्यालय के बी. एड. के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.) द्वारा आयोजित अर्न्तमहाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न बी.एड. महाविद्यालयों के बी.एड./एम.एड. प्रशिक्षार्थि शामिल हुए। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सुव्रत साहू (आई.ए.एस.) छत्तीसगढ़ शासन अतिरिक्त मुख्य सचिव, ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार शर्मा उपस्थित थे।
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.) द्वारा आयोजित अर्न्तमहाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में विप्र महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विप्र महाविद्यालय के विजेता टीम में आकाश नारायण शर्मा बी एड प्रथम सेमेस्टर,लोकेंद्र पुरी गोस्वामी तृतीय सेमेस्टर शामिल थे।











