जशपुर :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा स्व-सहायता समूह की बहनें महुआ, कोदो और कुटकी से बने शुद्ध व पौष्टिक उत्पादों को जशप्योर ब्रांड के जरिए देश-दुनिया तक पहुँचा रही हैं।अपने परिश्रम और हुनर से वे आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते हुए सेहत, स्वाद और सशक्तिकरण की नई मिसाल गढ़ रही हैं।
प्राकृतिक और शुद्ध वनोपज से निर्मित जशप्योर उत्पादों को अपनाकर हम न सिर्फ आदिवासी समाज की बहनो के आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग करते हैं, बल्कि अपनी धरती की समृद्धि को भी संजोते हैं।
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़









