रायपुर: आज 1 अक्टूबर को केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर बीएसएनएलईयु परिमंडल कार्यालय में एआईबीडीपीए जिला शाखा रायपुर के द्वारा विश्व पेंशनर्स दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय डाक एवं रेल डाक सेवा यूनियन परिमंडल शाखा के अध्यक्ष कामरेड सुनील पांडेय एवं परिमंडल सचिव कामरेड जी आर निषाद,राजेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।उपस्थित साथियों को पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष में वर्तमान परिस्थितियों पर हमारे आमंत्रित साथियों ने संबोधित किया।








