रायपुर: .छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा “मेघावी छात्र सम्मान समारोह” का विप्र भवन आयोजन मे किया गया।
“मेघावी छात्र सम्मान समारोह”में समाज के अरुण शर्मा,नरेन्द्र तिवारी, ज्ञानेश शर्मा,सच्चिदानंद मिश्रा ,प्रदीप तिवारी,कुसुम शर्मा,एवं प्रीति शुक्ला ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के 69 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए छात्रवृत्ति के रूप में लगभग पांच लाख रुपए की राशि वितरित किया। जिससे छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के विद्यार्थी अपना कैरियर का निर्माण करके समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके।
इस अवसर पर अरुण शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता की अपेक्षाओं का ध्यान रखकर कठिन परिश्रम और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। प्रदीप तिवारी ने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी सीमित है, अतः सरकारी नौकरी के अलावा अन्य विकल्पों को भी खुला रखना चाहिए ।अपनी कुशलता और योग्यता को विकसित करके स्वरोजगार के माध्यम से नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनने का प्रयास करना चाहिए कुसुम शर्मा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा छात्रवृत्ति के माध्यम से प्रदान की गई राशि आपकी योग्यता का सराहना करते हुए सिर्फ आपको प्रोत्साहित करना चाहती है, जिससे आप अपने लक्ष्य को दुगुने उत्साह और उमंग के साथ प्राप्त करने के लिए लग जाएं। इसके पूर्व प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए नरेंद्र तिवारी ने बताया कि लगातार 4 वर्षों से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।जिससे उन्हें अर्थ के कारण अपने शिक्षा के मार्ग में बाधा महसूस ना हो ।
इसके बाद विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के महासचिव नटराज शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विगत वर्ष तीन लाख साठ हजार छात्रवृत्ति की राशि वितरित की गई थी ।इस वर्ष इसमें वृद्धि करके पांच लाख की राशि वितरित की जा रही है। दानदाताओं द्वारा छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त 12 लाख की राशि से प्राप्त ब्याज एवं इसके बाद विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के द्वारा शेष राशि की पूर्ति करके आवश्यकता अनुसार छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जा रही है। सम्मान समारोह का संचालन करते हुए डॉ मेघेश तिवारी ने कहा कि छात्रवृत्ति के अलावा अन्य माध्यमों से भी समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा की जाती है। इसी कड़ी में 1996 में स्थापित सर्व सुविधा युक्त विप्र महाविद्यालय एवं 2018 से स्थापित विप्र पब्लिक स्कूल छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के उन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था करती है ,जो अर्थ के अभाव में शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं। अन्त मे आभार प्रकट करते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष
ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज विद्यार्थियों की सहायता करके उन पर एहसान नहीं कर रहा है ,बल्कि अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है। ताकि यही विद्यार्थी भविष्य में समाज के दायित्व को ग्रहण करने योग्य बन सके। समाज के दानदाताओं का विश्वास ने इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने के लिए निरंतर आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करती रहती है, इसी का परिणाम है आज विप्र भवन के साथ विप्र कॉलेज ,विप्र पब्लिक स्कूल ,सुहागा मंदिर भवन, बाल समाज लाइब्रेरी समाज के विकास के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है ।उन्होंने 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार भव्य समारोह के आयोजन की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा भविष्य में सामाजिक कार्यों को और अधिक विस्तार देकर प्रत्येक छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अनुराग पांडेय सेवा निवृत्त आई. ए. एस., अविनाश शुक्ला ,डॉ. ध्रुव पांडेय, व्यास नारायण शुक्ला,हरीश मिश्रा ,सुरेंद्र शुक्ला,विभा तिवारी, भारती शर्मा ,संजय दीवान एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों अपने पालक सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।














