
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,” आज GST के नई दरें लागू की गई हैं। आज सुबह से पूरे देशभर में खुशी की लहर है। हमारे रोजमर्रा की लगभग हर चीजों में काफी बचत होगी. देश के हर कोने से आज यही खबर आ रही है कि #NextGenGST रिफॉर्म से जन-जन खुश है। लेकिन हमारे विपक्ष के साथी इस बचत से खुश नहीं हैं। स्वाभाविक है, उनके दौर में सिर्फ बातें होती थीं, काम तो होता नहीं था। यूपीए के समय में सीमेंट पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता था, जबकि एनडीए के दौरान 18 प्रतिशत है। यूपीए के समय में फुटवियर पर 18 प्रतिशत टैक्स होता था, जो आज 5 प्रतिशत हो गया है। यूपीए के समय में रेफ्रिजरेटर पर 30 प्रतिशत टैक्स होता।








