रायपुर:छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित “प्रोजेक्ट संस्कृति”के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने न केवल कार्यक्रम की सराहना की, बल्कि मंच पर प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।









