रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल अबू धाबी में आयोजित IFMA यूथ विश्व म्यू थाई चैम्पियंसशिप मे भाग लेने 10 सितंबर को जगदलपुर से वायुयान द्वारा हैदराबाद से अबू धाबी के लिए रवाना होगा। दूरस्थ बस्तर अंचल से गत नौ वर्षों से अपने वजन वर्ग में म्यू थाई चैंपियन जगदलपुर निवासी 17 वर्षीय युवराज सिंह राजपूत भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि युवराज छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं जो इस विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगा।
24 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल में 18 खिलाड़ी, 01 कोच, 02 निर्णायक, 02 ऑफिसियल और 01 नेशनल फेडरेशन ऑफिसियल शामिल हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफिसियल के रूप में भारतीय म्यू थाई दल फेडरेशन UMAI के महासचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में भारतीय म्यूथाई दल अबूधाबी जा रहा है।*
युवराज सिंह इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर आगामी अक्टूबर माह में OCA द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम्स बहरीन में भाग लेने वाले भारतीय म्यूथाई दल में चयनित होकर बस्तर अंचल और छ ग को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में प्रतिस्थापित करेगा।







