रायपुर: शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के एलुमिनी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में महाविद्यालय के चालू सत्र में एलुमिनी समिति की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया । इस बैठक में समिति की सक्रियता बढ़ाने तथा 11 अक्टूबर को समिति का पुनर्गठन कर नयी समिति के गठन का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया।एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में आम ,मौलश्री के पौधों का रोपण किया।
एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, प्रो. गिरीश कांत पांडेय, रवीन्द्र मिश्रा, शकील साजिद,डॉ. मेघेश तिवारी, शिव सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा कर्मचारी गण उपस्थित थे।
एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि वह शहर तथा उसके आसपास की उपलब्ध भूमि पर फलदार पौधों के रोपण प्रोत्साहित करने के लिए शासन एवं वन विभाग से चर्चा करेगी।








