रायपुर:शासकीय सह शिक्षा पॉलीटेक्निक में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) के 21 दिन के कार्यक्रम में दूसरे दिन मुख्य अतिथि वक्ता राजीव चौधरी (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) थे।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा छात्र छात्राओं को जीवन की बढ़ती जटिलता और तनाव के बीच, एक नए आन्दोलन से जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। यह पहल जीवन के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक पहलुओं को संतुलित और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजीव चौधरी ने कहा कि जीवन की समग्रता को अपनाकर, हम अपनी पूर्ण क्षमता के साथ और अधिक सामंजस्यपूर्ण, अर्थपूर्ण जीवन जी सकते हैं। उद्बोधन कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. ममता पटेल,विभागाध्यक्ष डॉ. शमीना बानो, निधि शर्मा, भूनंदनी साहू, दीपक भोई, आयुषी चंद्राकर एवं कविता साहू उपस्थित रहे।







