रायपुर. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में “राखी बनाओ” प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं के साथ छात्रों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्षितिज साहू बीसीए थर्ड ,द्वितीय स्थान दिव्या साहू बीसीए थर्ड एवं तृतीय स्थान बादल तिवारी बीसीए थर्ड ने प्राप्त किया।



विद्यार्थीयों ने राखी बनाने में पत्ते और फूल का उपयोग कर त्योहारों को प्रकृति के साथ जोड़ने का संदेश दिया। इसी प्रकार रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर वाणिज्य विभाग का स्टूडेंट कॉर्नर का सजावट आकषर्ण का केंद्र रहा। विद्यार्थीयों ने सजावट में अपने कल्पनाशीलता को रसनात्मक रूप दिया। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर रचनात्मक गतिविधियों द्वारा विद्यार्थीयों को अपनी संस्कृति से जोड़कर उनके प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।









