
रायपुर: राजधानी में व्ही.आई.पी. रोड से जय स्तंभ चौक के मध्य कार क्रमांक पी बी/70/एल/9795 में सवार 02 व्यक्ति कार का सन रूफ खोलकर बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान करते हुये स्टंट कर रहे थे तथा अन्य 02 व्यक्ति कार में सवार थे। रायपुर पुलिस की टीम द्वारा कार एवं व्यक्तियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर चारों व्यक्तियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।









