दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब विपक्ष के नेता को इस देश से कोई मतलब ही नहीं है। कभी आपने उन्हें गंभीरता से राजनीति करते देखा है। दो मिनट आते हैं और मीडिया में बोलकर चले जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सदन में उनकी उपस्थिति जीरो है इसके बावजूद वो चाहते हैं कि जब वो सदन में खड़े हो तो उन्हें बोलने का मौका दिया जाए। सदन में कुछ नियम है..मुझे लगता है उन्होंने नियम कानून पढ़ा ही नहीं..एक अनंतिम रिपोर्ट होती है और एक अंतिम रिपोर्ट होती है। तो अनंतिम रिपोर्ट ये है ऑपरेशन सिंदूर में हमारी जीत हो गई है और अंतिम रिपोर्ट तब मिलेगा जब हम PoK ले लेंगे तो आपको पता ही चल जाएगा…बिहार में अगर बांग्लदेशी या विदेशी आए हैं तो उनके नाम हटाए जाएंगे…कांग्रेस की मानसिकता विकृत हो गई है..’

ब्रेकिंग
- अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख
- राज्यपाल को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री
- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माँ गोदावरी आनंदवन में प्रेम और अपनत्व का अद्भुत संगम:योगेश तिवारी







