रायपुर:ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच के आव्हान पर संगठित एवं असंगठित क्षेत्र से जुड़े कर्मचारीयों द्वारा पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल किया गया। बीएसएनल के संयुक्त मंच बीएसएनएलईयू, एनएफटीई बीएसएनएल एवं ऑल इंडिया बीएसएनल डीओटी पेंशनर्स एसोसिएशंस द्वारा आज जीएमटीडी कार्यालय फाफाडीह रायपुर में संयुक्त प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित साथियों को क्रमशः एचपी साहू जिला सचिव एन एफ टी ई बीएसएनल ,चिलवार पूर्व सर्किल सचिव एनएफटीई बीएसएनल ,एस लुईस संगठन सचिव एआईबीडीपीए,जेड एम कुरैशी एनएफटीई बीएसएनल तथा एम एल गभेल एनएफटीई बीएसएनल ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को विस्तार पूर्वक संबोधित कर बीएसएनल एवं अन्य पब्लिक सेक्टर को कमजोर करने की साजिशो पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बीएसएनल के कर्मचारी के वाजिब मांग जैसे थर्ड पीआरसी एवं सेवानिवृत्ति साथियों का पेंशन रिविजन आदि को विलंब करने पर केंद्र सरकार की निंदा की और यदि हमारी वाजिब मांगों को तत्काल सुलझाया नहीं गया तो आने वाले समय में इसी तरह और भी आंदोलन के लिए हमें मजबूर होना पड़ेगा।

ब्रेकिंग
- सुभाष तिवारी ने डॉ रमन सिंह से की,सौजन्य मुलाकात
- दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास
- छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा – ओपी चौधरी
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित
- धान के बजाय मक्का से बढ़ा मुनाफा : किसान मालती मोहन बने उन्नत खेती की मिसाल






