रायपुर:छत्तीसगढ़ धान का कटोरा ही नहीं, खनिज संपदा का भी समृद्ध भंडार है।सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज हैदराबाद में कोयला एवं खान मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक के दूसरे सत्र में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी और राज्य मंत्री सतीश दुबे के साथ “भारत में खनिज अन्वेषण” विषय पर सार्थक चर्चा की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, संभावनाओं और उनके सतत उपयोग पर सुझाव दिए। हमारा राज्य हीरा (Diamond), लिथियम, क्रिस्टल स्टोन और दुर्लभ प्रेशियस स्टोन्स सहित कई खनिजों से समृद्ध है। यह राज्य देश की आर्थिक, ऊर्जा और औद्योगिक आवश्यकताओं की रीढ़ है।उन्होंने कहा मेरा स्पष्ट मत है कि इन संसाधनों का उपयोग स्थानीय युवाओं को रोज़गार, क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर किया जाए। वह भी विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भारतीय भूवैज्ञानिक एवं सर्वेक्षण (GSI) और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) के क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का भी प्रस्ताव रखा, ताकि राज्य की संभावनाओं को और बेहतर दिशा मिल सके।










