रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को साकार करने में सहायता मिलेगी। श्री साय ने इस दौरान सीएसआर मद की राशि का उपयोग अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्यों में करने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की।

ब्रेकिंग
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को
- वंदे मातरम् मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री
- भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
- 26 सितंबर से छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का मेगा आयोजन







