रायपुर:IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यू थाई संस्था IFMA की एशियाई संस्था FAMA के तत्वावधान में Thai Nguyen Province (विएतनाम) में आयोजित सीनियर एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप में यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर रायपुर के शुभम कुमार निषाद और भावजोत सिंह कोहली ने विक्ट्री स्टेण्ड पर भारत के तिरंगे ध्वज़ के तले भारत के लिए काँस्य पदक प्राप्त करने का चिर स्मरणीय गौरवशाली अनुभव प्राप्त किया और भारत सहित छत्तीसगढ़ राज्य का नाम अंतराष्ट्रीय खेल जगत में स्थापित किया है।
राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा कि सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप विएतनाम में छत्तीसगढ़ के शुभम कुमार निषाद (- 51kg) और भावजोत सिंह कोहली (- 75 kg) ने सीनियर U – 23 वर्ष के अपने अपने वजन वर्ग में भारत के लिए काँस्य पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या 20 पहुँचाने में अपना योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने 03 रजत और 17 काँस्य पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।।







