रायपुर:20 से 26 जून 2025 तक Thai Nguyen Province विएतनाम में चल रही सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में शुभम कुमार निषाद (U23yrs, -51kg) और भावजोत सिंह कोहली (U23yrs, -75kg) अपने अपने वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि भावजोत का सेमीफाइनल 23 जून को हॉन्गकॉन्ग के मींग हई यिप (Ming Hei Yip) से हुआ और तकनीकी आधार पर भावजोत आगे नहीं खेल सके और काँस्य पदक जीता।
इसी प्रकार शुभम कुमार निषाद भी अपने वजन वर्ग (U23yrs, -51kg) के सेमीफाइनल में फिलीपीन्स के खिलाड़ी एलजे रफाएल यासव (LJ Rafael yasav) से RSCH के तहत परास्त हुए और भारत के लिए काँस्य पदक जीता।
दोनों खिलाड़ियों द्वारा देश के लिए पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक किरण सिंह देव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, उपाध्यक्ष सन्दीप शुक्ला,उपाध्यक्ष Adv आञ्जनेय शुक्ला, हरबंश कौर (कोषाध्यक्ष), विवेकानन्द मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक अमन यादव (भाजपा कला एवँ खेल प्रदेश प्रमुख), राजेश्वर श्रीवास, विशाल हियाल (रायपुर), अब्दुल मोइन, राजेन्द्र सिंह, सरजीत सिंह बक्शी (बस्तर), कमलेश देवांगन (कोरबा), टिकेश्वरी साहू (दंतेवाड़ा), प्रभा साहू, अशोक सिन्हा, (धमतरी), नजमा परवीन कुरैशी, ओमप्रकाश सेन (काँकेर), प्रणव शंकर साहू, मिलन मरई (बालोद), विजय नाग (दुर्ग), आकाश मौर्य (बिलासपुर) आदि ने बधाई दी है। एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत के अलावा मेज़बान विएतनाम, नेपाल, हॉन्गकॉन्ग, तुरकेमिस्तान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, थाईलैण्ड, मंगोलिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपीन्स, चीनी ताइपे, कजाखिस्तान, यू ए ई, साउथ कोरिया, इराक़, इंडोनेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया।






