रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा हमारी सरकार ‘लियोर ओयना’ योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास से सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है।
बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड के बच्चे इस योजना के तहत नवा रायपुर पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने उनसे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। गृह मंत्री ने बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की हमारी सरकार की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।








