दिल्ली:2012 में गूगल अर्थ की एक तस्वीर ने सबको चौंका दिया। सूडान के एक रेगिस्तानी इलाके में एक पहाड़ी की ऐसी शक्ल दिखी जो बिल्कुल इंसानी होंठों जैसी लगती है। ये जगह सूडान के वेस्ट दारफुर में है और इसकी लंबाई करीब 900 मीटर है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये आकृति प्राकृतिक तरीके से बनी है, जब सख्त चट्टानें नरम मिट्टी के बीच से ऊपर उठीं और समय के साथ होंठ जैसी दिखने लगीं।
ये तस्वीर वायरल हो गई और इसे ‘Landlocked Lips’ नाम मिल गया। आज भी लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं कि धरती खुद इतना सुंदर आर्ट बना सकती है।








