
दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक और ओछी टिप्पणी करके राहुल गांधी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद के लायक योग्यता और परिपक्वता उनके अंदर नहीं है।उन्होंने कहा
भारत की सेना के अप्रतिम शौर्य के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर में किसी को सरेंडर तभी नज़र आ सकता है जिससे केवल एक साल पहले तीसरे प्रयास में लोक सभा में तीन अंक न छू पाने में विजय और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में पराजय दिखाई पड़ रही हो।राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा जहाँ तक सरेंडर की बात है तो मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ आप वही नेता है जिन्होंने दो साल मार्च 2023 में पविदेश में जाकर ये कहा था कि अमेरिका और योरोप आकर भारत के अंदर लोकतंत्र के लिए हस्तक्षेप क्यों नहीं कर रहे हैं ।
ये होता है सरेंडर।आप वही नेता है जिन्होंने जुलाई 2011 में ये कहा था कि आतंकवाद पर नियंत्रण पाना असंभव है ये होता है आतंकवाद के आगे सरेंडर ।1971 में 93,000 युद्धबंदी होने के बाद भी आप की सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर भी सरेंडर किया भारत के 54 युद्धबंदियों सरेंडर की है पाकिस्तान के पंजाब और सिंध बात कही हज़ार वर्ग किलोमीटर का जीता हुआ क्षेत्र सरेंडर किया।1965 में आपकी सरकार में हाजी पीर का दर्रा जीतने के बाद सरेंडर किया।1948 में आपकी ही सरकार में आधा कश्मीर सरेंडर दिया और 1947 में आप पार्टी में मुस्लिम लीग के आगे एक तिहाई देश सरेंडर किया।
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत माता के शेर (मृगेंद्र) की तरह हैं ।हमारे ‘नरेंद्र’ भारत माँ के ‘मृगेंद्र’ (शेर) है और आप आपकी पार्टी आप की सरकार और आपके ख़ानदान के ‘Surrenders’ के शर्मनाक कारनामें आज़ाद हिन्दुस्तान के अनेक ‘calendars’ में भरे पड़े हैं।








