रायपुर:जिले में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया चल रही है।
राजधानी के तीन स्थानों पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान, पं. जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज, जेल रोड तथा पं. गिरजा शंकर मिश्र शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर विद्यालय, रायपुरा (ऑडिटोरियम), रायपुर में काउंसलिंग जारी है।इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।










