रायपुर:IFMA वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप 23 मई – 01 जून 2025 अंटालिया (टर्की) में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने खेल एवँ युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच कु टिकेश्वरी साहू 13 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल के अन्य सदस्यों के साथ इस्ताम्बुल होते हुए अंटालिया (टर्की) में भाग ले रही है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा कि “माई म्यू” टीम इवेन्ट में छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी साहू और अरुणाचल की पनि मंजू ज़ोराम की भारतीय टीम प्रथम चार में आने जोर लगा दिया और अंकों के आधार पर भारत के लिए काँस्य पदक जीत भारत और छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में गौरवान्वित किया है।कल ही वाए क्रू इवेन्ट में टिकेश्वरी साहू फाइनल पहुँची थी और 70 देशों के खिलाड़ियों के मुकाबले अंकों के आधार पर 9वीं रैंकिंग की उपलब्धि प्राप्त की थी।
“माई म्यू” (Mai Muay) टीम इवेन्ट में अंकों के आधार पर 70 देशों में से प्रथम चार देश निम्नानुसार रहे।फिलीपींस, विएतनाम, यू ए ई और भारत।
टिकेश्वरी साहू की उपलब्धि पर IFMA महासचिव स्टीफन फॉक्स और FAMA के महासचिव मरवयन तान ने टिकेश्वरी की प्रशंसा करते हुए व्यक्तिगत बधाई दी। म्यूथाई फेडरेशन UMAI और छत्तीसगढ़ राज्य म्यूथाई संघ के पदाधिकारियों ने टिकेश्वरी साहू और भारतीय म्यूथाई दल के अन्य खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।








