रायपुर:आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अंबिकापुर में आयोजित की गई। बैठक में पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, वृक्षारोपण सप्ताह, संविधान अनुच्छेद 275(1) एवं राज्य मद के अंतर्गत चल रहे छात्रावास एवं आश्रम भवन निर्माण, प्रयास आवासीय विद्यालय संचालन, सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांगों एवं शिकायतों की एजेंडा वार गहन समीक्षा की गई।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों के लिए स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए।








