रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगो की मांग, शिकायत और समस्या संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने और योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की अधिकांश आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न विभागों सहित क्रेडा को मिले हाई मास्ट लाईट सुधार के संबंध में दो आवेदन, सोलर पम्प में सुधार करने संबंधी दो आवेदन सहित ड्यूल पम्प के खराब गेट वॉल्व बदलने जैसे आवेदनों का निराकरण किया गया।
सुशासन तिहार में धमतरी विकासखण्ड के ग्राम डांगीमाचा के कमलेश्वर उईके ने गांव में लगे जल जीवन मिशन के तहत सोलर ड्यूल पम्प के खराब गेट वॉल्व को बदलने संबंधी आवेदन दिया था। इस पर विभागीय मैदानी अमले द्वारा सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण कर तत्काल संयंत्र सुधार किया गया और अब सोलर ड्यूल पम्प क्रियाशील हो गया। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

ब्रेकिंग
- केलो परियोजना की वितरक नहर के कार्यों के लिए 3.56 करोड़ रुपये स्वीकृत
- “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री
- देशसेवा से लौटे जवान का पिरदा में हुआ, शानदार स्वागत
- प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी राशि होगी शीघ्र जारी, हजारों हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत:कल्पना योगेश तिवारी








