
रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बर्खास्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान-प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने के निर्णय का स्वागतकरते हुए कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिपरिषद का बर्खास्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान-प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का आभार व्यक्त करता हूं।साथ ही समायोजित सभी सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ। यह निर्णय न केवल शिक्षकों के जीवन में स्थायित्व लाने वाला है, बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।







