
रायपुर: भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का भव्य दिव्य 19 वा पाटोत्सव 3 मई शनिवार को श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने बताया कि 1 मई गुरुवार को श्रंगार आरती के उपरांत आश्रम परिसर से संतोषी नगर,सायंकाल 5 बजे संतोषी नगर से डुन्डा मार्ग से श्री शंकराचार्य कालेज सेजबहार पहुँचेगी।रात्रि विश्राम भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की सम्पूर्ण यात्रा 2 मई शुक्रवार को सायंकाल 4:30 बजे श्री शंकराचार्य कालेज से ग्राम बोरियाकला के लिए प्रस्थान होगी एवं ग्राम भ्रमण होगा।
1 व 2 मई को आयोजित सम्पूर्ण यात्रा 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य एवं मार्ग दर्शन में सम्पन्न होगी।।









