रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने सत्य सनातन धर्म के संरक्षण और देशवासियों को विद्या एवं संस्कार के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी, उनके दिखाए मार्गों पर चलकर आज आर्य समाज को देश-दुनिया में मानव सेवा का कार्य करते सफलतम 150 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। आर्य समाज द्वारा दी गई शिक्षा एवं संस्कार आज भी मुझमें समाहित हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती व आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के अवसर पर धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में स्वामी धर्मानंद सरस्वती, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधानपूर्वक महायज्ञ में आहुति देकर सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की।










